
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर बाजार में ऑनलाइन मटका, जुआ खेलाने वाले इरफान अली और जावेद को पुलिस ने धर दबोचा उसके पास से मोबाइल और 5300 रुपये बरामद किया गया है. इसका किंगपिन इरफान अली है, जो वहां लॉटरी और जुआ खेलाता था. काफी दिनों से वह बिष्टुपुर में यह लॉटरी का खेल खेला रहा था और युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा था. इस सूचना पर पुलिस ने छापामारी की और उसको गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किया गया इरफान कदमा क्षेत्र का रहने वाला है जबकि जावेद जुगसलाई का रहने वाला है. वह इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. इरफान अली सरगना है और वह बिष्टुपुर समेत आसपास के इलाके में लगातार इस तरह के अवैध धंधे कराता था.






