
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने गांजा के साथ भुइयांडीह के रहने वाले सोनू सांडिल को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 750 ग्राम गांजा बरामद किया है. वह भुइयांडीह के लिट्टी चौक में सिगरेट के पैकेट में गांजा भरकर बेच रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया और उसको गिरफ्तार कर लिया. उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया. बताया जाता है कि वह उक्त एरिया में लगातार गांजा की सप्लाइ करता था. वह भुइयांडीह से लेकर सिदगोड़ा क्षेत्र में गांजा की सप्लाइ करता था. 23 वर्षीय सोनू सांडिल के साथ कई लोग जुड़े हुए है, जिनके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है.






