
जमशेदपुर : चन्दूबाबू समाजसेवा के क्षेत्र में एक ऐसे शख्सियत थे, जिनकी कृतियों से आज भी समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है, समाजसेवा के क्षेत्र में उनके किये गये कार्यों को आज भी उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। आज रेड क्रॉस भवन में चन्दूलाल भालोटिया स्मृति रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में उपरोक्त बातें कहीं। रक्तदान शिविर का उद्घाटन चन्दूलाल भालोटिया के पुत्र अशोक भालोटिया, रमेश भालोटिया, अजय भालोटिया, पौत्र अभिषेक भालोटिया के साथ परिवार के अन्य सदस्य, रेड क्रॉस रक्तदान अभियान के प्रमुख अरुण बांकरेवाल, उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन अशोक मोदी, चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अशोक भालोटिया ने कहा कि उनके पिता स्व. चन्दू बाबू का लगाव रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों से बहुत अधिक रहा, जिसके कारण वे रेड क्रॉस के हर कार्यक्रम में शामिल होते और सहयोग देते थे, उनके द्वारा किये गये कार्यों को उनका परिवार हर संभव आगे बढ़ाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को मदद की जा सके। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर 117 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इस अवसर पर एलएंडटी के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने शिविर का भ्रमण किया तथा शिविर में एलएंडटी के सदस्यों ने रक्तदान भी किया। राजेश कुमार ने रेड क्रॉस के रक्तदान शिविर में कम्पनी के सीएसआर योजना के तहत निरंतर
सहयोग देने की बात की तथा रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के डॉ. टी. बी. दत्ता, डी. के. घोष, दीपक मित्रा, प्रभुनाथ सिंह, राकेश मिश्र, शान्ता अधिकारी, गीता सिंह, अशोक सिंह मुख्य रूप से शामिल थें। रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से डॉ. निर्जला झा के नेतृव में जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाइटी का 626वां नेत्र शिविर 11 दिसंबर से
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 626वां नेत्र शिविर समाजसेवी संस्था गुजराती भगिनी मंडल के संयोजन में 11 से 13 दिसम्बर तक किया जायेगा। 11 दिसम्बर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशऩ एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 12 दिसम्बर को नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी, 13 दिसम्बर को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर जांच की जायेगी तथा आवश्यक चश्मा व दवा प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।






