जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान फायरिंग मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से चार देसी पिस्टल, पांच गोली, तीन खाली मैगजीन, छह मोबाइल व एक मैगनआर कार बरामद किया है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने केबाद सभी को जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 मई को जुगसलाई नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में बैगनआर कार पर सवार को अपराधियों ने फायरिंग की. यह फायरिंग क्षेत्र में रंगदारी व दहशत फैलाने के उद्देश्य की थी. (नीचे भी पढ़े)
घटना के पास एसएसपी के आदेश के आलोक में सिटी एसपी के निर्देशन मे पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस ने अपने अनुसंधान में तकनीकी साक्ष्य, आसूचना संकलन, सीसीटीवी कैमरा व अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोगों को पहचान की. अपराधियों की पहचान मनीष सिंह गिरोह के सदस्यों के रुप में की गयी. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू को शिव घाट जुगसलाई से गिरफ्तार किया गया. जबकि बानेश्वर नामता उर्फ मानस को बर्मामाइंस रेलवे यार्ड के पास व अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटिक को जुगसलाई गर्ल्स स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने दी.







