जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट मैदान से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गौरव घोष के रूप में हुई है, जो नानक नगर स्थित नामदा बस्ती का निवासी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक टीनप्लेट मैदान में अड्डा जमाए हुए हैं. इस पर गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. पुलिस टीम ने गौरव घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि यह हथियार वीर सिंह ने उसे रखने के लिए दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
गोलमुरी पुलिस की सतर्कता से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है. सोमवार को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने गौरव घोष को जेल भेज दिया है.




