
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राईव में गश्ती कर रहे पेट्रोलिंग गाड़ी और स्कूटी सवार के बीच भीषण टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जहां एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है.

घटना की जानकारी देते हुए सोनारी थाना पुलिस पेट्रोलिंग के अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और काफी तेज गति से गाड़ा चलाकर जा रहे थे, इस दौरान अनियंत्रित होकर पीसीआर वैन में सीधी टक्कर मार दी. उन्होने बताया कि उनके द्वारा ही दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया है. जहां दोनों के होश में आने की प्रतीक्षा की जा रही है. मैरिन ड्राइव की सड़क पर अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती है. इन घटनाओं को लेकर भी युवा वर्ग सीख नहीं ले पाता है.







