
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सासंद विद्युत वरण महतो ने झारखंड में रेलवे जोन बनाए जाने की मांग की है. वैसे इसको लेकर उन्होने जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करने की बात कही है. श्री महतो ने बताया कि पांच- पांच संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली ट्रेन मार्गों का विस्तारीकरण के संबंध में 13 सांसदों की ओर से केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया गया है. इसके अलावा झारखंड के लिए विशेष सुविधा की भी मांग उन्होने की है. वे शनिवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं. हालांकि कई ट्रेनों के संबंध में सांसद ने संसद में आवाज उठाए जाने की भी बातें कहीं. उन्होने कहा कि चुनाव के वक्त जनता से वायदा किया था, उसे पूरा करना होगा.
दूसरी ओर, जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया. जहां कोरोना वायरस के नाम पर हो रही कालाबाजारी को खत्म करने की बात मंत्री ने कही है. बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जनता दरबार लगाकर पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया. जहां लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही थी. वही कुछ लोग पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ इंसाफ की गुहार लगाते नजर आए, तो कुछ लोग स्वास्थ्य सुविधा को लेकर. जहां मंत्री ने सभी की समस्याएं सुनकर गंभीरता से उसका समाधान करने का आदेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया है. वही इस जनता दरबार में चांडिल से आई एक मां अपने डेढ़ साल की बच्ची के इलाज को लेकर काफी परेशान नजर आ रही थी. वही मंत्री से गुहार लगाने के बाद बच्ची का इलाज रिम्स में कराने का आदेश मंत्री द्वारा दिया गया. वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है जिसके तहत सभी मंत्री एवं मुख्यमंत्री जनता के सेवक बनकर लोगों के बीच जा रहे हैं. वही जनता दरबार में चांडिल से आई एक पीड़ित मा के बच्ची का इलाज रांची के रिम्स हॉस्पिटल में कराया जाएगा जहां बच्ची के सर में ट्यूमर है वही इस ट्यूमर का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को 10 हजार की इनामी राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा. वही इस जनता दरबार में जमशेदपुर के सोनारी का एक परिवार अपनी विवाहित बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाता नजर आ रहा था जहां मंत्री ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना और तत्काल सोनारी थाना प्रभारी को फटकार लगाई. वही इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वरीय अधिकारियों से थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है. जहां एक विवाहित महिला की मौत ससुराल में होने के बाद महिला के माता पिता हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में थाना प्रभारी की लापरवाही साफ नजर आ रही है. उधर उधर कोरोना वायरस को लेकर राज्य में कई जगह मास्क की कालाबाजीर की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि जल्द ही ऐसे ठिकानों पर छापामारी कर कालाबाजारी कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कोरोना वायरस से ग्रसित कुछ मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं जिनकी जांच के लिए भेजा गया है. वहीं राज्य के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर है. जहां इस बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है. राज्य सरकार इस महामारी का रूप लिए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.





