
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत तिरिलडीह स्थित ललित कुमार सरदार के मोबाइल दुकान में चोरी करने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए चोरों में सुंदर नगर नीलडुंगरी निवासी राजेश पात्रो और उपेंद्र पात्रो शामिल है. दोनो चोर भाई है. वहीं चोरी में दो नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में 8 मोबाइल, 6 हेडफोन, 1 चार्जर, 1 यूएसबी केबल, 1 ब्लूटूथ, घटना में उपयुक्त लोहे का रॉड, प्लास, पेचकस और दो रेंच बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा ने बताया कि 22–23 अक्टूबर की रात की ललित कुमार सरदार की दुकान का वेंटीलेटर तोड़कर चोरी कर ली गई थी. 24 अक्टूबर को ललित ने मामले की शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की ओर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. दो चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.







