
घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल स्थित उपकारा घाटशिला में शुक्रवार को एक कैदी की मौत हो गई. कैदी को आनन-फानन में कारा से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लाया गया. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुलदीप टोप्पो ने बताया कि भीम गोप नामक बंदी 24 अप्रैल 2020 को घाटशिला उपकार में लाया गया था. (नीचे भी पढ़े)

जेल प्रशासन के अनुसार गुरुवार की देर रात गले में दर्द की शिकायत पर उपकारा के कंपाउंडर आशीष गुप्ता ने गैस की दवा दी, उसी दवाई को खाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, इसके बाद ही उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया.मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार बंदी का परिवार पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना अंतर्गत आसनतालिय गांव में रहते हैं. (नीचे भी पढ़े)
सोनुआ थाना कांड संख्या 6/19 के तहत 376 के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. फिलहाल मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जाएगा. घटना के संबंध में प्रभारी जेलर सत्येंद्र कुमार सिंह ने आशंका व्यक्त की कि भीम गोप की मौत हार्ट अटैक से हुई है. लेकिन सही रूप से यह कहना गलत है जब तक पोस्टमार्टम का रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक यह कहना मुश्किल है कि उसकी मौत कैसे हुई है.



