जमशेदपुर: 30 मार्च, रविवार को जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में नवनिर्मित एनआईसीयू का उद्घाटन श्याम सुंदर खेमानी ने किया. इसके साथ ही दो वीआईपी रुम का उद्घाटन रतनलाल अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रुप से किया. इसके बाद सभी अतिथियों ने सेवा सदन अस्पताल परिसर का जायजा लिया. एनआईयूसी का नवीकरण सूरज लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत किया गया. इन सभी सुविधाओं से उपलब्ध होने से मातृ व शिशु स्वास्थय सेवाओं में काफी सुधार होगा. जिससे आम लोगों को फायदा मिलेगा. विदित हो कि राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक किडनी डायलिसिस सेंटर, उच्च स्तरीय आईसीयू, नवीन मॉड्यूलर आपरेशन थिएटर, वातानुकूलित मरीजों व चिकित्सकों के विश्राम कक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढे)

जहां पर परिजनों को उक्त सुविधाएं मिलेगी. साथ ही प्री व पोस्ट आपरेटिव वार्ड की सुविधाएं मिलेगी. राजस्थान सेवा सदन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में और भी सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है. जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क मेडिकल कैंप, एंबुलेस सेवा का विस्तार व और उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. राजस्थान सेवा सदन जनहित में अपने चिकित्सा सेवा विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है.विदित हो कि 1988 में मारवाड़ी समाज द्वारा स्थापित यह अस्पताल सुलभ दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्था का लक्ष्य है. इस अवसर पर मुरलीधर केडिया पूर्व अध्यक्ष , दिलीप गोयल अध्यक्ष , जगदीश खंडेलवाल मानद महासचिव , मनीष केडिया कोषाध्यक्ष, मंटुलाल अग्रवाल उपाध्याक्ष, दीपक रामुका सह सचिव , डॉ ईश्वर मित्तल, रामगोपाल केडिया , बिश्वनाथ शर्मा , राजेश रिंगासिया, नवीन अग्रवाल , दीपक खेमानी , अनिल मोहनका, चंद्रकांत जटकिया, सुनील बरगोडिया, सावरलाल शर्मा , शंकर सोनी , डॉ प्रीतपाल सिंह सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सक और समाजसेवी उपस्थित थे.














