खरसावां: पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर के तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं चोरी कर ले जा रहे बकरी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या जेएच 05डीटी – 1812 को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सरायकेला के वार्षेणी प्लस टू उच्च विद्यालय सीनी से बकरी चोरी कर तीनो युवक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से खरसावां की ओर भाग रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान ग्रामीणो ने बेहारासाई मस्जिद के पास उन्हें पकड़ लिया. वाहन से चोरी की बकरी को भी बरामद किया गया. पकडाये तीनों युवकों की पहचान फैजल अख्तर, इंजमामुल हक, और इरफान आलम के रूप में हुई है. सभी जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर के निवासी है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त फैजल अख्तर पूर्व में बकरी चोरी के आरोप में ईचागढ़ थाना से जेल गया हैं.














