जादूगोड़ा: भारत सरकार के खेलों इंडिया खेलों अभियान को गति देने के लिए यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में शनिवार को दूसरे चरण में बचे चार स्कूलों के 200 बच्चों के बीच बैडमिंटन रैकेट बाटे. इस दौरान यूसिल अधिकारियों ने नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट सटे स्कूलों प्राथमिक विद्यालय हाड़तोपा, बांकुडुंगरी, प्राथमिक विद्यालय, कदमा बोर्ड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हितकु एवं प्राथमिक विद्यालय हाड़तोपा को वितरित की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूसिल नरवापहाड़़ प्रबंधन को ओर से अपर प्रबंधक (कार्मिक सम्पदा एवं सुरक्षा) एस आर हेंब्रम,, प्रशासनिक अधिकारी डी एन सिंह , तपन कुमार भुंईया, चन्द्र भुषण सिंह, रेखा मिंज, गाजिया हांसदा उपस्थित थे














