• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur ramnavami mahotsav : रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की अहम बैठक हुई सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय, ध्वज एवं उससे संबंधित रस्सी को केवल शुद्ध और सात्विक व्यक्तियों को ही उठाने का निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्य एवं सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की एवं संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया. बैठक में रामनवमी महोत्सव को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सर्वसम्मति बनी. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख करते हुए सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जो सभी समितियों के समन्वय और समर्पण का परिणाम था.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष कुछ स्थानों पर आई कमियों और अखाड़ों को हुई असुविधाओं पर भी चर्चा करते हुए इस वर्ष की तैयारियों को और बेहतर बनाने का आह्वान किया. बैठक में समिति के संरक्षक नीरज सिंह ने सभी जोनल पदाधिकारियों और अखाड़ा समितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष सभी अखाड़ा समितियों ने अनुशासन और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि सभी समितियों के सहयोग से एक ही दिन में विसर्जन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया, जो केंद्रीय समिति के प्रति सभी के विश्वास का प्रतीक है. महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 50 वर्षों से अखाड़ा समितियों ने केंद्रीय अखाड़ा समिति पर जो विश्वास जताया है, वह सराहनीय है. पिछले वर्ष भी केंद्रीय समिति के आह्वान पर कुछ समितियों को छोड़कर अधिकांश अखाड़ा समितियों ने एक ही दिन में विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न कराया, जो संगठनात्मक एकता और अनुशासन का जीवंत उदाहरण है. बैठक में रामनवमी महोत्सव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

समिति ने इस वर्ष नशामुक्त रामनवमी महोत्सव मनाने का संकल्प लेते हुए सभी अखाड़ा संचालकों से अपील की कि ध्वज एवं उससे संबंधित रस्सी को केवल शुद्ध और सात्विक व्यक्तियों द्वारा ही शोभायात्रा में उठाया जाए. साथ ही महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, जिससे नारी शक्ति के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचे और आयोजन की भव्यता भी बढ़े. इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में केंद्रीय समिति की टीम गठित करने का निर्णय लिया गया, जो अखाड़ा समितियों की शोभायात्रा के दौरान उनके साथ रहकर सहयोग करेगी. समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को पांच-पांच अखाड़ा समितियों की जिम्मेदारी दी गई है, जो कलश यात्रा से लेकर शोभायात्रा तक आयोजन को सफल बनाने में समन्वय स्थापित करेंगे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति के सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली भ्रामक एवं विवादित खबरों पर नजर रखेंगे तथा ऐसी सूचनाओं की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति से बचा जा सके. (नीचे भी पढ़े)

इसके अतिरिक्त गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को लाइसेंस दिलाने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने, जोनल बैठकों के माध्यम से संभावित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने, विसर्जन मार्ग का पूर्व निरीक्षण कर संभावित अवरोधों की जानकारी एकत्र करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष समन्वय स्थापित कर आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर अखाड़ा समितियों को सहयोग देने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी. बैठक के दौरान केंद्रीय समिति के कार्यों और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति में शामिल होने का निर्णय लिया. समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह द्वारा उन्हें विधिवत समिति में पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया. नई जिम्मेदारियों के तहत पप्पू सिंह, नित्यानंद सिन्हा एवं डॉ. संतोष गुप्ता को सलाहकार बनाया गया. जनार्दन पांडेय को साउथ जोन ए का प्रभारी, अवतार सिंह को वेस्ट जोन ए का प्रभारी, आदित्य वर्मा को सह सचिव एवं जोनल संयोजक तथा धर्म कुमार, राहुल कश्यप और टी. विशाल राव को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष शंभू मुखी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से मिलकर रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, रामबाबू तिवारी, पवन सिंह, दिवाकर सिंह, भास्कर मुखी, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद अशोक सिन्हा, नंदलाल सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी, प्रेम झा, अंकेक्षक प्रदीप दास, सचिव अभिषेक सिंह, ओमियो ओझा, अर्जुन शर्मा राघवेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, सोशल मीडिया सह प्रभारी सतीश मुखी विजय वर्धा, हर्ष नायडू, मां मनसा मंदिर अखाड़ा समिति से शिव शंकर सिंह, नार्थ जोन से सुनील सिंह, रजीव सिंह, ईस्ट जोन संयोजक बलराम रजक (रजक समाज अखाड़ा), सह-संयोजक कृष्णा बारीक (वनराज अखाड़ा), न्यू मार्केट अखाड़ा से के. नरसिम्हा राव, सेंट्रल जोन ‘बी’ संयोजक शैलेश गुप्ता (अमर ज्योति अखाड़ा), महेंद्र रजक (रजक अखाड़ा), दीपक यादव (वीरमंच अखाड़ा), राजू यादव (शिवलाल अखाड़ा), जय राज कुमार (रोहन अखाड़ा), कामेश्वर लाल (जोहन अखाड़ा), सपन दास (समाई झोपड़ी अखाड़ा), संतोष कुमार (संतोष अखाड़ा), राकेश सिंह (जय मंगल अखाड़ा), मनोज खत्री (बजरंग अखाड़ा गोलमुरी), श्याम लाल (देना अखाड़ा), विक्की सोना (कलिंगा अखाड़ा), कैलाश सिंह (संकट मोचन अखाड़ा), इंदरजीत सिंह, मोहन कुमार (शीतला मंदिर अखाड़ा, गाढ़ाबासा) मंगलनाथ मुखी (वीर बजरंग अखाड़ा), राजू सिंह (शिव हनुमान मंदिर अखाड़ा), अशोक पांडेय (शिव-दुर्गा अखाड़ा), कमलेश यादव (नंदनगर अखाड़ा), रवि भूंइया एवं धर्मजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur red cross medical camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस की ओर से नांदुप में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, यूसिल के सहयोग से संपन्न शिविर में 101 लोगों की हुई जांच
खबर

Jamshedpur red cross medical camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस की ओर से नांदुप में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, यूसिल के सहयोग से संपन्न शिविर में 101 लोगों की हुई जांच

July 15, 2026
Jamshedpur ntah pride hockey player ashish :  नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुर्ती का मेंस यूथ हॉकी 5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन, पंजाब विश्वविद्यालयमें कठिन प्ररीक्षण के बाद मिली भारतीय टीम में जगह

Jamshedpur incab workers protest : इन्कैब कंपनी कर्मियों के बकाये के भुगतान पर उठे सवाल, आंदोलित कर्मचारियों ने कंपनी के समक्ष किया प्रदर्शन, बकाये के भुगतान में पारदर्शिता लाने की उठाई मांग

Next Post
tata steel company gate jaam : टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट को जेएलकेएम नेताओं ने किया जाम, काम के दौरान घायल मजदूर की मौत के बाद हुआ हंगामा, देखिये – video

tata steel company gate jaam : टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट को जेएलकेएम नेताओं ने किया जाम, काम के दौरान घायल मजदूर की मौत के बाद हुआ हंगामा, देखिये - video

Jamshedpur rural appointed jdu state council member : डुमरिया के वीर सिंह देवगम जद यू राज्य परिषद के सदस्य चयनित, स्थानीय समर्थकों में खुशी की लहर

Jamshedpur rural appointed jdu state council member : डुमरिया के वीर सिंह देवगम जद यू राज्य परिषद के सदस्य चयनित, स्थानीय समर्थकों में खुशी की लहर

jharkhand cabinet meeting : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक 12 मार्च को, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया बैन पर क्या कहा, देखिये – video

jharkhand cabinet meeting : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक 12 मार्च को, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया बैन पर क्या कहा, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur red cross medical camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस की ओर से नांदुप में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, यूसिल के सहयोग से संपन्न शिविर में 101 लोगों की हुई जांच

Jamshedpur ntah pride hockey player ashish :  नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुर्ती का मेंस यूथ हॉकी 5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन, पंजाब विश्वविद्यालयमें कठिन प्ररीक्षण के बाद मिली भारतीय टीम में जगह

Jamshedpur incab workers protest : इन्कैब कंपनी कर्मियों के बकाये के भुगतान पर उठे सवाल, आंदोलित कर्मचारियों ने कंपनी के समक्ष किया प्रदर्शन, बकाये के भुगतान में पारदर्शिता लाने की उठाई मांग

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur red cross medical camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस की ओर से नांदुप में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, यूसिल के सहयोग से संपन्न शिविर में 101 लोगों की हुई जांच

Jamshedpur ntah pride hockey player ashish :  नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुर्ती का मेंस यूथ हॉकी 5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन, पंजाब विश्वविद्यालयमें कठिन प्ररीक्षण के बाद मिली भारतीय टीम में जगह

Jamshedpur incab workers protest : इन्कैब कंपनी कर्मियों के बकाये के भुगतान पर उठे सवाल, आंदोलित कर्मचारियों ने कंपनी के समक्ष किया प्रदर्शन, बकाये के भुगतान में पारदर्शिता लाने की उठाई मांग

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News