जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम इकाई एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवासदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 809वां नेत्र शिविर स्व पी जनार्दन राव की स्मृति में 7 से 9 मार्च तक आयोजित होगा. कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सीतारामडेरा के संयोजन में आयोजित उक्त शिविर शनिवार 7 मार्च को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों की आंखों की जांच के साथ आरंभ होगा. इसमें चयनित नेत्र रोगियों का रविवार, 8 मार्च को किया जाएगा एवं 9 मार्च को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात चश्मा व दवा प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के नेत्र चिकित्सा प्रभारी वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी. सिंह ने बताया कि अब आंखों के ऑपरेशन गर्मी में भी आसानी से होते हैं और आसानी से रिकवर होते हैं, उन्होने कहा कि अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं प्रभावी दवाइयों के कारण गर्मियों में भी ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो रहे हैं, इसलिए वैसे मरीज जिनको मोतियाबिन्द की परेशानी है वे आकर अपना ऑपरेशन करा सकते हैँ.






