
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से रोटेरियन स्मिता-राज पारिख द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के 635वें नेत्र शिविर का संयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन रोटेरियन स्मिता पारिख, सिमरन सग्गू, रोटे. जसरीन एवं नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में पेसेंट वार्ड का फीता काटकर किया। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर 152 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सीमित नेत्र रोगी 32 का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी कमल किशोर लड्डा उपस्थित थे। रविवार 20 फरवरी को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत द्वारा किया जायेगा।





