
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों द्वारा व्यापारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर एक ओर जहां व्यापारियों के बीच आक्रोश का महौल है वहीं दुसरी और पुलिस भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है. पुलिस की ओर से लगतार अपराध पर लगाम लगाने के लिए क्राइम मीटिंग की जाती है. शनिवार को एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपस हॉल में व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया समेत शहर के बड़े व्यापारी मौजुद रहे. बैठक में सिटी एसपी ने व्यापारियों से कई एहतियात बरतने के सुझाव दिए. सिटी एसपी ने व्यापारियों को बताया कि जब भी कोई बड़ी रकम बैंक में जमा करने जाए तो उसके लिए कोई समय निर्धारित ना हो, इसके अलावा रकम जमा करने के लिए बैंक आने जाने के लिए अलग अलग साधन का प्रयोग करे. बड़ी रकम रहने पर पुलिस को भी सूचना दे ताकि जरुरत पड़े तो पुलिस स्कॉट पार्टी भेज सके. वहीं व्यापारियों ने प्रशासन से अपनी समस्या बताते हुए बिष्टुपुर सिग्नल के पास फिर से पुलिस चौकी को चालू किया जाए इसके अलावा शहर में जगह जगह सीसीटीवी की बंदोबस्ती हो.






