जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व मधु अग्रवाल की पुण्यस्मृति में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ, जिसका उद्घाटन फीता काटकर समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह एवं रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन कमल किशोर लढ़ा ने संयुक्त रूप से किया। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मिश्र, चन्दन कुमार, राजू बिन्द, राकेश मिश्र उपस्थित थे। ऑपरेशन सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 29 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। सोमवार 26 दिसम्बर को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा एवं आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा, इस अवसर पर शिविर संयोजक सोनारी निवासी महेश अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल होकर दवा एवं चश्मा के साथ नेत्र रोगियों को उपहार प्रदान कर विदा करेंगे।












