
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से प्राणिक हीलिंग फूड फॉर हंगरी के संयोजन में आज नेत्र ज्योति यज्ञ की शुरुआत बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 31 नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुई। डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 31 नेत्र रोगियों में से 20 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द पाया, जिनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर ने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन प्राणिक हीलिंग फूड फॉर हंगरी के सदस्यों द्वारा रविवार को दोपहर 3 बजे किया जायेगा।




