
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के होटल चंद्रा में ठहरे ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता जली हालत में मिले है. जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने राकेश को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता ओडिशा के मयूरभंज निवासी नीरा दास के साथ होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे. वह इसके पूर्व जून माह में भी इस होटल में ठहरे थे. शुक्रवार सुबह 5 बजे राकेश के दोस्तों ने ही होटल प्रबंधन को फोन पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद राकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया. हालांकि, राकेश कैसे जला इसकी जांच की जा रही है.















