बिहार : बिहार में पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी है. घटना बिहार के अररिया जिले के रानीगंज की है. जहां पत्रकार विमल यादव पर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयी है. घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जा रही है. इस घटना में इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल शुक्रवार सुबह दो बाइक सवार चार अपराधी विमल के घर में घुस गये. घुसे अपराधियों ने उन्हें जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगी. गोली उनके सीने में लगी थी. फायरिंग करते ही चारों अपराधी वहां से भाग निकले. घटना पर ही विमल की मौत हो गयी. पत्नी ने चिल्लाकर इसकी सूचना लोगों को दी. जिसके बाद लोग वहां इकठा हुए और उन्हें अस्पताल ले कर गये. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में लोगों और पत्रकारों का ताता लगा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं घटना को अंजाम किस मंसे से दिया है यह कहना मुश्किल है. पत्रकारों ने बताया कि विमल के सगे भाई की हत्या 2019 में हुई थी. इसके वह एक मात्र चश्मदीद गवाह थे. विमल शादीशुदा थे. उन्हें एक 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है. घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. पुलिस इस विषय पर जांच कर रही है कि विमल पर किसने और क्यों गोली चलाई है.












