घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया गांव के समीप पुतगड़िया टोला निवासी भुगलू बेसरा के तीन वर्षीय पुत्र की शुक्रवार सुबह सिंचाई नाले में डूबने से मौत हो गई है. बच्चे की मौत से टोले में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (नीचे भी पढ़ें)
भुगलू बेसरा के परिजनों ने बताया कि घर के लोग खेत गए थे और महिलाएं घर में काम कर रही थीं. बच्चें घर के बाहर ही खेल रहे थे. इसी दौरान वह कब नाला में गिर गया किसी को पता ही नहीं चल पाया. बाद में खोजबीन शुरू करने पर वह नाले में गिरा पाया गया. घर वालों ने उसे तत्काल नाले से निकाल कर डुमरिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.














