जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास सोमवार की सुबह 11 एक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, रोड के किनारे खड़ी गोविंदपुर जाने वाली बस बस (संख्या जेएच 05एएफ 7622) में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक सुजुकी ओमनी ईकोस्पोर्ट वैन (संख्या जेएच 05डीपी 0452) ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. (नीचे भी पढ़े)
हादसे में ओमनी वैन के चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओमनी वैन तेज गति से आ रही थी और सामने अचानक वाहन खड़ा देख चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके कारण दुर्घटना घटी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहनों के कागजात की भी जांच की जा रही है. इस घटना से कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य कर दिया.











