
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा मंडल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिले के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर घोड़ाबांधा मुख्य पथ के वर्तमान हालत के बारे बताया तथा टेंडर प्रकिया की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त की और जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया को पूरी कर कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 1 से 2 दिनों में प्रक्रिया को खत्म कर जल्द ही रोड का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 20 लाख 28 हजार की लागत से 1.503 किलोमीटर सड़क बनेगी जिसकी चौड़ाई 7 मीटर होगी. यह सड़क प्लाजा मोड़ से प्रारंभ होकर घोड़ाबांधा स्कूल तक जाएगी एवं गोविंदपुर से एनएच 33 चांदनी चौक को जोड़ने वाली पथ निर्माण विभाग के सड़क में मिलेगी. पिछले दिनों सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में “दिशा”की बैठक में सांसद ने इस सड़क के विषय पर मुद्दा उठाया था जिसपर कार्यपालक अभियंता ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही थी. घोड़ाबांधा मंडल के कार्यकर्ताओं और जनता के अनुरोध पर जर्जर सड़क को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही सांसद विद्युत वरण महतो की अनुशंषा पर इस सड़क को पास कर विभाग ने टेंडर करा दिया था परंतु “अचार संहिता” आ जाने के कारण शिलान्यास नहीं हो पाया और उसके बाद इस रोड के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट हो जाने के कारण टेंडर रद्द करना पड़ा. अब इस योजना को सांसद के प्रयास से दोबारा टेंडर कर कार्य जल्द प्रारंभ होगा जिससे इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला मंत्री जितेंद्र राय, पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव, भाजपा नेता पप्पू सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, भाजयुमो घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई उपस्थित थे. वैसे इस सड़क को लेकर पिछले दिनों सड़क सत्याग्रह समेत कई आंदोलन भी चलाये गये थे.




