जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित महतो पारा रोड दुकान नंबर 5 में रविवार को साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य क्लिनिक का आयोजन किया गया. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सोशल क्रू रोटरेक्ट क्लब की ओर से स्वास्थ्य क्लिनिक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 17 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि रोट्रक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू की तरफ से हर रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य क्लिनिक आयोजित की जाती है. जिसमें डॉ संगमितरा घोष मरीजों की जांच करती है. हर रविवार को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक मरीज जांच करवा सकते है.




