
चाकुलिया : चाकुलिया टाउन हॉल परिसर में मिल्लत कमेटी के तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में जमशेदपुर के पुर्णिमा नेत्रालय के जांच कर्ताओं ने 250 लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच की, जांच में 40 लोगों को ऑपरेशन कराने के लिए चिन्हित किया गया था. ऑपरेशन कराने के लिए 26 लोग चाकुलिया पहुंचे. 26 मरीजों को आज बस से जमशेदपुर पूर्णिमा नेत्रालय अस्पताल ले जाया गया है. मंगलवार को सभी मरीजों के आंख का ऑपरेशन किया जायेगा. मौके पर कमेटी के फजलूर रहमान, विक्रम सिंह, पूरूषोत्तम बाल्मीकी, सत्यजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.
















