बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर सोमवार की सुबह अज्ञात कार की चपेट में आकर बाघराचुड़ा गांव निवासी अनुप कर 45 गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना के पश्चात इसकी सूचना ग्रामीणों ने अस्पताल को दी, सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार किया. मिली जानकारी के अनुसार अनुप कर को गंभीर चोट लगी है और स्थिति गंभीर देखते हुए उसके परिजन ओड़िशा के बारिपदा ले जाने की तैयारी में है. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने बताया कि अनुप कर अपनी बाइक से बहरागोड़ा बाजार स्थित अपनी दुकान को खोलने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान तैज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें धक्का मार दिया. चालक कार लेकर फरार हो गया है. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर मामले की जानकारी ली और जांच में जुटी है.





