चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी चाकुलिया प्रखंड के मौरबेड़ा गांव जाकर बड़ामारा पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जोगेन सिंह मुंडा से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. ज्ञात हो कि जोगेन सिंह मुंडा पिछले कई माह से बीमार हैं और अभी उन्हें चलने- फिरने में कठिनाई हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वे बड़ामारा पंचायत के मुखिया निर्वाचित हो चुके हैं और वे तीन दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं. डॉ गोस्वामी ने डॉ जोगेन सिंह मुंडा और उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि बेहतर चिकित्सा के लिए वे हरसंभव मदद करेंगे. डॉ गोस्वामी के साथ भरत सिंह मुंडा भी जोगेन सिंह मुंडा के घर पहुंचे.




