चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के समीप समता बस्ती में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान घाघरा गांव निवासी विभीषण सिंह (20) और रमेश सिंह (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान समता बस्ती के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में देर शाम तक दोनों का उपचार जारी था. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.







