गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने गालूडीह थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीया युवती का शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में पीड़िता ने जेंडर रिसोर्ट सेंटर, काशिदा जीआरसी के प्रयास से गालूडीह थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने गालूडीह थाना कांड संख्या 26/25 धारा 64(1)/69 बीएनएस के तहत प्राथमिकी अभियुक्त, गालूडीह के सीताडांगा निवासी रमेश टुडू ऊर्फ फातू टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि युवक अपने मामा रायसेन सोरेन के घर सीताडांगा गांव में रह रहा था. युवक चटानीदा पोटका का रहने वाला है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. गर्भवती होने के बाद चरित्रहीन बता कर शादी करने से इनकार कर दिया.














