जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए शनिवार 6 सितंबर 2025 का दिन खुशियां लेकर आया. कंपनी के कर्मचारियों के हुए बोनस समझौता के तहत उनके बैंक एकाउंट में बोनस की राशि पहुंच गयी. कंपनी प्रबंधन की ओर से बोनस का स्लिप के साथ कर्मचारियों को बोनस की राशि एकाउंट में भेज दिया गया. इसके बाद कर्मचारियों का बैंक एकाउंट पैसो से लबालब भर गया. कर्मचारियों को बोनस की राशि जैसे ही आयी और बैंक में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आया, वैसे ही कर्मचारियों के चेहरे खिल गये. उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गयी. विपरित परिस्थितियों के बावजूद टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस बार बेहतर बोनस मिला है. (नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अलावा ट्यूब डिवीजन, कलिंगानगर प्लांट, रांची व भुवनेश्वर सीआरइ ऑफिस, माइंस व कोलियरी डिवीजन, टिनप्लेट, मेटालिक्स, गम्हरिया, बिष्णुपुर एसएसपी, ट्यूब डिवीजन, ग्रोथ शॉप, मार्केटिंग व सेल्स, वायर डिवीजन समेत कई यूनिटों के कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में पैसे दिये गये है. कुल बोनस राशि 303.13 करोड़ रुपये की राशि को कंपनी की ओर से रिलीज किया गया है. वैसे कर्मचारी जिन्होंने 30 दिन या उससे अधिक वित्तीय वर्ष 2024-2025 में काम कर चुके हैं, उनको बोनस की राशि दी गयी है. अप्रेंटिस में नये बहाल कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा. इस साल जमशेदपुर प्लांट और ट्यूब में 152.44 करोड़ रुपये ही बंटे हैं. इस साल औसत बोनस राशि 1,33,178 रुपये है. ओल्ड सीरीज के कर्मियों की अधिकतम बोनस राशि इस साल 3,92,213 रुपये मिली. एनएस ग्रेड का अधिकतम बोनस इस साल 110547 रुपये मिली है. वहीं, एनएस ग्रेड का न्यूनतम बोनस इस साल न्यूनतम राशि 39004 रुपये मिली है. टाटा स्टील ग्रुप में कुल 25,907 को बोनस मिली है. जमशेदपुर में इस साल कुल 11446 कर्मचारियों को बोनस दी गयी है.














