
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर भवन का उद्घाटन और अग्रसेन महराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती, स्वामी हंसानंद महराज, जमशेदपुर के उद्यमी अशोक भालोटिया, जिला मारवाड़ी समिति के अध्यक्ष अशोक मोदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती ने अग्रसेन भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया और अग्रसेन महराज की मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समारोह की अध्यक्षता चाकुलिया के उद्यमी सह समाजसेवी विनोद सेकसेरिया ने की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि चाकुलिया के सबसे पुरानी अग्रसेन भवन का जीर्णोद्धार कर समाज के लोगों ने सराहनीय कार्य किया है। (नीचे भी पढ़ें)

सांसद ने कहा कि मारवाड़ी समाज परिचय के लिए मोहताज नहीं है, समाज के लोग अपनी मेहनत और समाज में सेवा कार्य कर हर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।समाज के लोग इसी तरह संगठित होकर आगे भी समाज के विकास में अपनी योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में मारवाड़ी समाज का महत्वपूर्ण स्थान है। यही एक ऐसा समाज है जो सौ रुपए कमाकर ईमानदारी पूर्वक तीस रुपए दान करते हैं। कहा कि मां भारती की सेवा और गरीबों की सेवा करना यही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि अग्रसेन भवन में वे अपने निजी स्तर से एक जनरेटर उपलब्ध कराएंगे। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक समीर महंती ने कहा कि मारवाड़ी समाज के सेवा कार्य हर समाज के लिए एक मिसाल है। समाज के लोग समाज के विकास कार्य करने के साथ-साथ हर समाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं जो सराहनीय है। विधायक ने कहा कि वे हर संभव प्रयास करते है कि कैसे चाकुलिया सहर को और विकसित किया जाए और यहां उद्योग लगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।कहा कि समाज के उत्थान और विकास में उनकी जहां जरूरत पड़ेगी वे समाज के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।अवसर पर स्वामी हंसानंद महराज,अशोक भालोटिया,अशोक मोदी समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। समारोह में समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। समारोह का संचालन आलोक लौधा ने किया। मौके पर राजेश पसारी,करूण बांकरेवाल दुर्गादत्त लौधा,प्रदीप अग्रवाल,निर्मल कावरा, परमेश्वर रूंगटा, सुशील शर्मा,विशाल लौधा, अमित भारतीय,आनंद सुरेका, रविन्द्र नाथ मिश्रा,लिच्चु रूंगटा, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो,पारथो महतो,गौतम दास, विशाल बारिक, झंटु भोल समेत अन्य उपस्थित थे।






