गालूडीह : दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 54 किसानों ने भाग लिया. खेत से प्लेट और प्लेट से बाजार तकनीक पर आधारित यह प्रशिक्षण कृषि उद्यान अनुसंधान प्रसार और उद्योग को समन्वित प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में उन्नत कृषि, स्थानीय कृषि खाद्य पदार्थों के उत्पादन और प्रसंस्करण पर चर्चा हुई. कृषि वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह ने फसल कटाई के बाद के प्रबंधन, मूल्य-वर्धन, पैकेजिंग और लेबलिंग के बारे में तकनीकी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ सीमा ने मशरुम, मिलेट्स को सुपरफूड और स्थानीय फलों एवं सब्जियों के बारे में बताया कि कैसे खाद्य प्रसंस्करण तकनीक को अपनाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं. पूर्वी सिंहभूम जिला उद्योग केंद्र प्रभारी मुदस्सर अनवर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से बताया एवं प्रतिभागी किसानों को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने पोषण थाली तैयार करने की तकनीक सीखी, जिसमें मड़ुआ की रोटी, मशरुम की सब्जी, आंवला चटनी, चावल दाल, फल से भरा हुआ था. पोषण थाली को दारिसाई की महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने तैयार किया था. मौके पर डॉ देवाशीष महतो, विद्या कुशवाहा आदि भी उपस्थित रहे.


















