
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव स्थित बाजार समिति के पीछे से आमलागोड़ा गांव तक आरके कंस्ट्रक्शन द्वारा शाखा कैनाल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा कार्य निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं करने की शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक द्वारा एक नयी कंपनी की सीमेंट और लोकल चिप्स का प्रयोग कैनाल निर्माण कार्य में किया जा रहा है। वही सरकारी कार्य में अवैध बालू का भी प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कैनाल पर निर्मित पुलिया के वाल की ढलाई में रोड का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के जेई मारटिन सांगा ने कहा कि कैनाल निर्माण में संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि संवेदक द्वारा बालू का चालान भी कार्यालय में देते है। कहा कि विभाग के अधिकारी साइड पर जाकर मटेरियल की क्वालिटी की जांच करने के उपरांत ही प्रयोग में लाने की अनुमति देते हैं। अब सवाल यह है कि जब राज्य सरकार अब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं की है तो फिर संवेदक बालू कहां से ला रहे है और चालान कहां से देते हैं यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि साइड पर दो- चार दिन छोड़ कर ट्रैक्टर से बालू उतारा जाता है जो स्थानीय घाटों से ही बालू लाया जाता है।




