
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत रूपनगर में रोहित पासवान के हत्या के मामले में दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एक पक्ष से सियाल गिरोह के रौशन महतो, सोनू सिंह उर्फ सियाल, विश्वनाथ गोराई और राज सिंह उर्फ दाना शामिल है जबकि दूसरे पक्ष से सुमित पोद्दार उर्फ सुमित बनिया और शंभू सिंह सरदार शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही एक पिस्टल, 7 खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है. (नीचे भी पढ़ें)

एक पक्ष से शंभु की पत्नी प्रमिला देवी ने राज सिंह उर्फ दाना, गुड्डू गोस्वामी, सोनू सिंह उर्फ सियाल, संतोष ठाकुर उर्फ टकला, विश्वनाथ ठाकुर, सन्नी कर्मकार, रौशन महतो, आकाशदीप उर्फ पगला, संतोष उर्फ खट्टा और रूपेश पर गाली गलौज कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष से कारू पासवान ने शंभू सिंह सरदार, विशाल दत्ता, कारण दत्ता, सुमित बनिया, लालटू महतो, सूरज बागती उर्फ खडू, बुद्धा धीबर, प्रहलाद, मिट्ठू, नैना धीवर और राजा बगती पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बता दें कि मंगलवार रात को मृतक रोहित पासवान अपने साथियों के साथ शंभू की हत्या करने के उद्देश्य से उसके घर के बाहर पहुंचा था. वहां पहुंचने पर सभी ने शंभू के घर के बाहर हवाई फायरिंग की जिसमे एक गोली शंभू की पत्नी प्रमिला के हाथ में लगी. इसी बीच शंभू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी.





