गालूडीह: पुतरु के ग्रामीण बुधवार को आर्बिट्रेशन के जिला कार्यालय पहुंचे थे. टोल प्लाजा से संबंधित आर्बिट्रेशन खत्म हो गई. अब ग्रामीणों को ऑर्डर कॉपी के लिए 7 से 10 दिन का और इंतजार करना होगा. जिससे पता चलेगा कि जमीन रैयतों को कितना मुआवजा मिलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि हमें हमारे घाटशिला विधायक रामदास सोरेन पर पूरा विश्वास है.(नीचे भी पढ़े)
जिस तरह से उन्होंने हम सारे ग्रामवासियों का दो वर्षों से साथ और सहयोग दिया है. उससे हम लोगों का विश्वास उनके प्रति बहुत बढ़ा है. उनके रहते हम लोगों के साथ अन्याय कभी नहीं हो सकता. क्योंकि विधायक ही एकलौते व्यक्ति हैं. जिन्होंने हमारे टोल प्लाजा के मामले को दो वर्षों से संज्ञान मे ले रखा है. हमें उन पर पूरा भरोसा है.





