जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट (आंध्र प्रदेश) में बुधवार को 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इधर इस मौके पर माइंस कॉन्फ्रेस रूम में समारोह आयोजित की गयी जहां कंपनी के डीजीएम सह मुख्य अतिथि पी राम कृष्णन कार्य ने दौरान सुरक्षा के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रोसेसिंग प्लांट व खदान में सुरक्षित उत्पादन के साथ दुर्घटना मुक्त वर्ष के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर उन्होंने उद्योग के साथ-साथ घरेलू क्षेत्र में भी सुरक्षा जरूरी बताया. इस समारोह को केकेराव डीजीएम (खान), बी श्रीकांत डीजीएम (लेखा), मथिवनन डीजीएम (पी एंड एस) अपर अधीक्षक विपिन शर्मा ने भी संबोधित किया जबकि समारोह का संचालन व स्वागत की बागडोर अपर अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा ने संभाल रखी थी. यहां बताते चले कि कर्मचारियों के लिए आयोजित विभिन्न सुरक्षा सप्ताह प्रतियोगिताओं मसलन सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा निबंध, सुरक्षा स्लोगन और सुरक्षा पोस्टर के 74 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुरुस्कृत होने वाले प्रतिभागी की सूची : 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पुरस्कार और प्रशंसा पत्र पाने वाले प्रतिभागियों में हिमांशु तिवारी, जी साई किशोर, पी गंगा धर, एस विजय भास्कर वी नरेश, एम राधिका, एस अमीर वली, अंकित लोनेरे, डॉक्टर हिमा बिंदु, सी बाला अंकेना, विद्या नंद शर्मा, वी विश्वनाथ रेड्डी, एम शिवा प्रसाद समेत विभिन्न वर्गों के 46 प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया.
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग : इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी रामकृष्ण डीजीएम (मैकेनिकल/सुरक्षा), केके राव डीजीएम (खान), बी श्रीकांत डीजीएम (लेखा), मथिवनन, अपर अधीक्षक विपिन शर्मा उपस्थित थे.





