Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुरी गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच की गयी, जिसमें 20 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. यह जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने दी. डॉ चौधरी ने बताया कि गांव में कुल 55 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 20 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को बेहतर इलाज के लिए स्वासपुर कोविड सेंटर भेजा गया है. वहीं गांव में एक साथ 20 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीण गांव में सैनिटाइजिंग कराने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि प्रशासन गांव में सैनिटाइजिंग कराये, ताकि गांव में बैक्टिरिया को फैलने से रोका जा सके.








