
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती समेत परिवार के अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित हो गये थे. विधायक की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को विधायक समीर महंती की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें अगले 14 दिन तक घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है. श्री महंती ने कहा कि वे फिलहाल स्वस्थ्य हैं और जल्द ही अपने विस क्षेत्र में जनसेवा का कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाऐंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




