
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सिधु कांहू मैदान में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आयोजित लुगाम चासी मेला का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ सीमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर जेएसएलपीएस के जिला टीम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर एक्का, जिला परिषद बुद्धेश्वर मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनूप कुमार ,अविनाश कुमार समेत जेएसएलपीएस मुसाबनी प्रखंड के सभी सदस्य उपस्थित थे. मौके पर महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के रेशम परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सदस्यों को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रत्येक किसान को पांच- पांच हाजार रुपये, रेनकोट, गमछा, कप, प्रशस्ति पत्र बीडीओ द्वारा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांव से हजारों महिलाएं उपस्थित होकर प्रोग्राम को सफल बनाई. मौके पर संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर ग्रुप से जुड़े और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बने. कहा कि महिलायें आत्मनिर्भर होगी तो ही समाज और परिवार का विकास होगा.



