
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में बुधवार को समावेसी शिक्षा परियोजना द्वारा उपलब्ध कराये गये पाठय सामग्री (ब्रेल लिपि किट) का वितरण विधायक समीर महंती के अनुपस्थिति पर उनकी पत्नी नयना महंती ने की. उन्होंने कहा कि किट के माध्यम से ब्लाइंड बच्चे शिक्षा प्राप्त कर शिक्षित होगें. कहा कि सरकार ने इन ब्लाइंड बच्चों को किट उपलब्ध कराकर इन बच्चों को शिक्षित बनाने का प्रयास सराहनीय है. विदित हो कि उक्त ब्रेल लिपि से पठन- पाठन का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया है. मौके पर जरडीहा स्कूल के रोहित पाल, बालिबांध स्कूल के चंदना नायक, दक्षिणशोल स्कूल के सुकलाल मांडी, बरडीकानपुर स्कूल के गोउरा हांसदा, बरानाटा स्कूल के विद्यासागर माहली, चांदनी नायक के बीच ब्रेल किट का वितरण किया गया. अवसर पर रिसोर्स शिक्षक पी पॉल अब्राहम, स्वेता कुमारी,बीपीओ प्रणव बेरा, बीपीएम अजय कुमार, शिक्षक जयंत घोष, फटिक चन्द्र दे, करूणामय महतो, समीर सेना के संयोजक राकेश महांती, राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.



