चाकुलिया: चाकुलिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष महादेव महतो और काजल महाकुड़ ने रविवार को चाकुलिया प्रखंड के तीन पंचायत चालुनिया,बिरदह और सिमदी पंचायत का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बैठक में तीनों पंचायत में पंचायत शक्ति केंद्र का गठन किया गया. इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई. (नीचे भी पढे)
मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया और केन्द्र सरकार की नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ने की अपील की. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया.




