जमशेदपुर: सरायकेला के तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में अदालत ने हत्यारों को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है. इससे मुस्लिम समाज संतुष्ट नहीं है. ऑल इंडिया माइनारटीज सोशल वेलफेयर फ्रंट के सरफराज हुसैन ने कहा है कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट इस फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)
माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट का पूरा प्रयास रहेगा कि माब लिंचिंग के इस केस में तबरेज के हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई जाए. ताकि, दोबारा कोई भी इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम नहीं दे. उन्होंने कहा कि माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट तबरेज के परिवार को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगी.



