गालूडीह: गालूडीह कालीमाटी अंडरपास के पास शनिवार शाम गालूडीह पुलिस ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि महिला गालूडीह आसपास के गांव में घूम-घूम कर भीख मांगकर गुजारा करती थी. शव को पहचान के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. आसपास के लोगों से शव की पहचान करायी जा रही है.



