जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची व यूसिल आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र में बैठक आयोजित कर मंच की जादूगोड़ा शाखा का पुनर्गठन किया गया. फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कमेटी का गठन होना है, जिसको लेकर क्षेत्रीय कमेटी के विस्तार का कार्य तेज हो गया है. इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची. सामुदायिक केंद्र में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से उपेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष, चंद्र भूषण सिंह को महासचिव व आरएन विद्यार्थी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. यह कमेटी इसी फरवरी माह में केंद्रीय कमेटी के होने जा रहे चुनाव के लिए मतदान में हिस्सा लेगी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि जिले में अब तक 11 क्षेत्रीय कमेटियों का गठन पूरा हो गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव से पूर्व पूरे ग्रामीण क्षेत्र की कमेटियों का पुनर्गठन में जुटी है. फिलहाल आठ शेष बची कमेटियों का पुनर्गठन होना है. सभी क्षेत्रीय कमेटियों के गठन के साथ ही जिले की केंद्रीय कमेटी का गठन फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा. तत्पश्चात युवा मंच व महिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चुनाव संचालन समिति के संयोजक राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह ने कहा कि आगामी मार्च महीने में अंतिम सप्ताह में को सहजानंद सरस्वती की जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी. वहीं जादूगोड़ा समेत हर इकाई में ब्रह्मर्षि विकास मंच का अपना भवन बनाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस बैठक में केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच की चुनाव संचालन समिति की ओर से संयोजक राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह (उपाध्यक्ष) रवि भूषण शर्मा, राम नाथ पांडे, जय किशोर, सतेंद्र कुमार, राम उदय सिंह, वहीं जादूगोड़ा से उपेन्द्र शर्मा, चंद्रभूषण सिंह, आरएन विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह, संदीप शर्मा, सुभाष चौधरी, मुन्ना सिंह (सुरदा) शशि भूषण शर्मा, अजय कुमार सिंह, मृत्युंजय दुबे समेत काफी संख्या ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.


















