पोटका : पोटका के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव मे सार्वजनिन शिव पूजा (गांजन) कमेटी की ओर से वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन सोमवार की रात को किया गया. इस छऊ नृत्य मे रायरंगपुर एवं तुपुडांग की छऊ नृत्य दल द्वारा आकर्शक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ देखी गयी. यहां कार्यक्रम का उदघाटन पोटका के थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो एवं उपप्रमुख उर्मिला सामाद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर अतिथियों ने कहा कि छऊ नृत्य कोई साधारण कला नहीं है, बल्कि यह पूर्वी भारत की मिट्टी, उसकी वीरता और परंपराओं की एक सजीव कहानी है. आज के आधुनिक युग में, जब हमारी पारंपरिक कलाएं विलुप्त होती जा रही हैं, छऊ नृत्य का संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है. यह नृत्य न केवल हमारी पहचान है, बल्कि हमारे देश की एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है. इस आयोजन को सफल बनाने मे गांव के सीताराम सरदार, गयाराम सरदार, जीतेन सरदार, शुरू सरदार, रोहिन सरदार, फुदेन सरदार, बुलेट सरदार, नरसिंह मुंडा, पियुष दास आदि का सराहनीय योगदान रहा.







