गालूडीह : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को दारिसाई नवकुंज मंदिर और महुलिया पंचायत भवन में सफाई अभियान चलाया गया. झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जल सहिया कर्मियों ने दोनों स्थानों में साफ-सफाई की. इस दौरान परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. नीतू सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत सार्वजनिक, धार्मिक और पंचायत भवन परिसरों को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है. घर के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई का भी सभी को ध्यान रखना चाहिए. गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की. अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया. मौके पर उप मुखिया कपिलदेव शर्मा, नमिता दास, शेफाली महतो, पुष्पा देवी, सुनीता साहू, छंदा महतो, आरती सिंह, देवी सिंह, देबोबनी बिसई, मौमिता धल, धरित्री महतो आदि मौजूद रहे.




