बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के वीणापानी स्टेडियम परिसर में सोमवार से चैंपियन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केरूकोचा टाइटंस और बांकदह लायंस के बीच खेला गया. केरूकोचा टाइटंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में तीन मैच खेले जा रहे हैं, जिससे दर्शक पूरे दिन क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने कहां की बहरागोड़ा खेल प्रतिभाओं का गढ़ बनता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
क्रिकेट लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है. आने वाले समय में यहीं से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन समिति को भी ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए सराहना की. ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के प्रतिभाओं का विकास होगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, तरूण मिश्रा, प्रबोध पाल, तपेश महापात्र, प्रहलाद घोष, राहुल पंडित, उत्पल शीट समेत अन्य उपस्थित थे.




