
चाकुलिया : श्यामसुंदपुर थाना क्षेत्र के दुधियाशोल गांव निवासी सालखान बेसरा अपनी खस्सी को लेकर दुधियाशोल जंगल में चरा रहा था. 10 जनवरी को जंगल में खस्सी चराने के क्रम में तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और बांग्ला भाषा में बात कर उसे अपने विश्वास में लेकर जंगल में ले गए और गमछे से उसका मुंह, हाथ और आंख बांधकर उसके तीन खस्सी में सालखान बेसरा के पुत्र जितेन्द्र बेसरा ने श्यामसुंदरपुर थाना में खस्सी चोरी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने 24 घंटा के अंदर डुमरिया थाना क्षेत्र के काशमारा गांव निवासी बृंदाबन दत्त के घर से तीनों खस्सी समेत दो बाइक को जब्त किया है. श्यामसुंदपुर थाना प्रभारी काजल कुमार दुबे ने बताया कि बृंदावन दत्त का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके नाम पर विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है. कहा कि जब्त बाइक में एक बाइक चोरी की है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त फरार है, पुलिस लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.







