बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के महिषाड़ गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को देव स्नान पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई. पश्चिम बंगाल के जाना घाट स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे बाजे और कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं माथे पर कलश लेकर जय जगन्नाथ के नारे लगाते चल रही थीं. कलश यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंची जहां जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना हुई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर श्यामसुंदरपुर के महंत महाराज ध्रुवनंद देव गोस्वामी, दिलीपानंद देव गोस्वामी एवं आदित्य प्रधान का भक्तों ने माला पहनाकर स्वागत किया. सभी ने पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के सुख-शांति की कामना की. मंदिर में पूजा करने के लिए आस पास के कई गांवों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर श्यामसुंदर महंती, जनमेजय करण, विजय पात्र, श्यामापद मैती, हरिपद करण, बसंत पात्र, सरोज मैती, एकादशी साव, शंभु खामराई समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.











