
धालभूमगढ़ : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के गुड़गाईकोचा गांव के 30 परिवार विगत एक माह से अंधेरे में रहने पर विवश है. ग्रामीणों ने इसकी सुचना विधायक रामदास सोरेन को दी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के 25 केवी का ट्रासफर्मर खराब होने से ग्रामीण अंधकार में रहने पर विवश है. गांव में बिजली नही होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने सोमवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि गांव में जल्द ही ट्राँसफार्मर उपलब्ध करायेंगे. कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार है, हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे गांव और राज्य का बिकाश होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण बिमारी से निपटने के लिए प्रयासरत है. पुरी सरकारी महकामा लोगों की सुरक्षा में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि थोड़ा समय लगेगा इस बिमारी से उबरने के बाद सरकार विकास की पटरी पर दौड़ेगी और गांव से लेकर सहर का विकास होगा .उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें जो समस्या से अवगत करायें है वे एक एक कर समस्या का समाधान करेंगे. मौके पर कान्हु सामंत, बिक्रम बेसरा, मानसिंह टुडु, सुबोध मुर्मु, अर्जुन हांसदा, किसु मुर्मु, सिदाम मुर्मु, गुनाराम मुर्मु, आता मांडी समेत अन्य उपस्थित थे. गांव में ट्रांसफर्रम उदघाटन करने पहुंचें विधायक रामदास सोरेन को ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.






